ब्रेकिंग
दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम: छठ पर्व के बाद लौटने वालों के लिए ट्रेनें 6 बजे से पहले शुरू, DMRC ने जार... छत्तीसगढ़ का गौरव! जल संचय और जनभागीदारी में बालोद जिला देश में अव्वल, राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में... ब्रेकिंग: 'सवा करोड़ रुपये' की कृत्रिम बारिश चोरी! क्लाउड सीडिंग विफल होने पर कांग्रेस नेता ने थाने ... भारत के पड़ोसी में तनाव चरम पर: तालिबान ने ठुकराई पाकिस्तान की 'सुरक्षा गारंटी' समेत 5 शर्तें, सीमा ... सनसनीखेज: ड्यूटी से लौट रहे ASI अनिरुद्ध कुमार का अपहरण कर गला रेता, सिवान की घटना से पुलिस महकमे मे... चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात! WhatsApp के आगे Arattai का जलवा खत्म, गूगल प्ले स्टोर पर रैंकिंग ध... तुलसी का श्राप बना वरदान: कैसे वृंदा के शाप से भगवान विष्णु को शालिग्राम बनना पड़ा, जानें पूरी पौराण... क्या है रहस्य? शनिदेव और भगवान शिव की मूर्ति एक मंदिर में क्यों नहीं रखी जाती, जानें ज्योतिषीय कारण ब्राजील में 'नार्को-आतंकवाद' पर बड़ी कार्रवाई: ड्रग माफियाओं पर खूनी रेड, 130 की मौत के बाद सुप्रीम ... शिवपुरी: खाद लेने जा रहे किसानों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, फतेहपुर चौराहे पर दर्दनाक हादसा, एक की...
महाराष्ट्र

मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म, जरांगे ने CM शिंदे के हाथ से जूस पीकर तोड़ा अनशन

मुंबई: मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को अपना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की और कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। जरांगे ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि सरकार ने मराठा समुदाय के लोगों के उन सभी रिश्तेदारों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र जारी करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिनके रिकॉर्ड (कुनबी जाति से जुड़े) पाए गए हैं। उन्होंने नवी मुंबई के वाशी में यह घोषणा की।

वह शुक्रवार रात को वाशी पहुंचे थे और वह एवं उनके हजारों समर्थक रात भर वहीं रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जरांगे से मुलाकात करने वाले हैं। ऐसी संभावना है कि शिंदे और जरांगे वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। जरांगे ने शुक्रवार को एक नई मांग करते हुए कहा था कि जब तक आरक्षण का लाभ पूरे मराठा समुदाय को नहीं मिल जाता तब तक महाराष्ट्र सरकार अपनी मुफ्त शिक्षा नीति में संशोधन करके इस समुदाय के सभी लोगों को इसका लाभ दे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए 37 लाख कुनबी प्रमाणपत्रों का आंकड़ा मांगा है। कुनबी एक कृषक समुदाय है जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आता है और जरांगे मराठा समुदाय के सभी लोगों के लिए कुनबी प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button