ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

पन्ना में बीडी शर्मा ने कहा – केंद्र में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना..

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद ने सांसद कार्यालय में पत्रकार वार्ता की, जिस में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करती है, उन्होंने कहा कि एक तरफ बंटाधार का परिवार है, और दूसरी तरफ करप्शन नाथ का परिवार कांग्रेस केवल परिवार बाद में फंसी हुई है, जहां पूरा देश भगवान राम की आराधना में लग रहा, वहीं कांग्रेस इसका बहिष्कार करती रही, उन्होंने कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह क्या कर लेंगे, वह खुद ही विधायक का चुनाव हार गए थे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हम सेमीफाइनल बहुत ही बेहतरीन तरीके से जीते हैं, और फाइनल में भी सभी जीतकर इस बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे, जो इस बार ऐतिहासिक होगी, उन्होंने कहा कि लगातार भाजपा सरकार ने गरीबों का विकास किया है, पन्ना जिले के कुछ मजदूर भाई जो तेलंगाना और कर्नाटक में बंधक बनाए गए थे, तत्काल अमित शाह जी को पत्र लिखकर उस पर एक्शन लिया गया, और मजदूरों को छुड़ाने का कार्य किया गया।

बीडी शर्मा की पहल से 14 मजदूर पहुंचे अपने घर

पन्ना जिले के मजदूर जो कर्नाटक और तेलंगाना राज्य में बंधक बनाए गए थे। वह अब अपने घर आ गए हैं। 14 मजदूरों को उनके गृह जिले पन्ना भेज दिया गया है। यह सभी मजदूर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की पहल से ही अपने घर आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों को कर्नाटक और तेलंगाना राज्य में बंधक बनाया गया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के प्रयासों से तेलंगाना पुलिस सक्रिय हुई और 14 मजदूरों को पन्ना भेज दिया है। कर्नाटक में बंधक बनाए गए मजदूरों को भी वहां की पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, वह भी जल्द मध्य प्रदेश आएंगे।

Related Articles

Back to top button