ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मध्यप्रदेश

प्रॉपर्टी डीलर फैमिली ने जिसके कारण की आत्महत्या, वह हुआ गायब , परिवार ने तीनों के शव को रखकर लगाया जाम..

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में प्रॉपर्टी डीलर, उनकी पत्नी और बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने तीनों के शव रखकर बारादरी चौराहा पर चक्का जाम कर दिया। परिजन जिस आरोपी का नाम सुसाइड नोट में लिखा गया है उस पर हत्या का मामला दर्ज कर उसका मकान तोड़ने की मांग कर रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था जिस में देवेंद्र पाठक नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है। देवेंद्र अपने परिवार के साथ गायब हो गया है।

उसकी पत्नी और उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। रविवार को तीनों के शव उनके मकान में फंदे पर मिले थे।

परिवार 2 दिन से तनाव में चल रहा था। 2 दिन से प्रॉपर्टी डीलर का परिवार इतना तनाव में था कि वह बाहर नहीं निकले थे और दो दिन पुराने अखबार भी उनके घर के बाहर रखे हैं। एक्टिवा पर दूध के पाउच भी टंगे हुए थे। प्रॉपर्टी डीलर का बेटा अचल उर्फ शिवा और देवेंद्र पाठक के बीच कोई गहरा राज था। जिसके कारण प्रॉपर्टी डीलर के घर में 2 दिन से क्लेश था। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button