ब्रेकिंग
Hotwar Jail News: जेल में दुष्कर्म और गर्भवती होने की खबर पर महिला का बड़ा बयान; आरोपों को बताया निर... Jobs in Jharkhand: मनरेगा भर्ती में देरी से परेशान उम्मीदवार, समाहरणालय पहुंचकर की नियुक्ति प्रक्रिय... Maiya Samman Yojana News: पाकुड़ में महिलाओं का फूटा गुस्सा; 2 महीने से राशि नहीं मिलने से परेशान, क... Ranchi Crime News: पुलिस का 'नाइट ऑपरेशन' शुरू; सुखदेवनगर में नकली शराब की भट्ठियां ध्वस्त, तस्कर फर... Dhanbad News: भीषण गर्मी में धधकते 5 अग्नि कुंडों के बीच तपस्या; संतोष बाबा की साधना बनी चर्चा का वि... Dhanbad Murder Case: दोस्त के साथ निकला था दिलशाद, अगले दिन मिली लाश; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में तैयारी तेज; मंदिर परिसर में बनेंगे 1300 लॉकर, जानें क्या ह... Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम! 2 से 5 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारि... Fraud in Giridih: राधास्वामी संगठन पर लगा लाखों की ठगी का आरोप; वाहन और शिक्षा के नाम पर किया था वाद... Garhwa News: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से मचा हड़कंप; ग्रामीण की बहादुरी से बची ...
मध्यप्रदेश

भोपाल में अनोखा निकाह, 103 साल के शख्स ने 49 साल की महिला को बनाया हमसफर, की तीसरी शादी…

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक निकाह इन दोनों चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि यह निकाह तो साल 2023 में हुआ था लेकिन इसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। भोपाल जिले के रहने वाले एक शख्स ने 49 साल की महिला के साथ शादी की है। जबकि दूल्हे की उम्र 103 साल है और यह उनकी तीसरी शादी है। भोपाल में 103 साल के हबीब नजर जब दूल्हा बने तो उनको सभी लोगों ने जमकर बधाइयां दी।

हबीब नजर 103 साल के हैं और उनको दूल्हा बनते देख हर कोई हैरान हो गया। हर तरफ उनकी शादी के चर्चे हो रहे हैं और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। जिस में वह ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह कर वापस अपने घर जा रहे हैं।

103 साल की उम्र में किया तीसरा निकाह

हबीब नजर भोपाल के रहने वाले हैं और वह स्वतंत्रता सेनानी भी हैं। हबीब नजर ने यह तीसरा निकाह किया है। दूसरी पत्नी का इंतकाल होने के बाद उनको अकेलापन सता रहा था। इसके बाद उन्होंने तीसरा निकाह करने का फैसला लिया और फिरोज नाम की महिला के साथ उन्होंने तीसरा निकाह किया। फिरोज का कहना है कि वह इस निकाह के लिए इसलिए मान गई क्योंकि हबीब की उम्र ज्यादा है और उनका ध्यान रखने के लिए कोई नहीं है। इसलिए वह उनका ध्यान रखेगी।

Related Articles

Back to top button