ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
मध्यप्रदेश

तीन दिन गांवों में रात गुजारेंगे SDM, जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश, कहा- तब समझेंगे गांव, गरीब और किसान की समस्याएं

खंडवा: कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ न्यायालायों का निरीक्षण करें तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पटवारियों की सचिवों के साथ बैठक आयोजित करें और किसानों के ईकेवायसी का कार्य करवायें। लंबित नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 45 दिन से ऊपर वाले प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवादित एवं सीमांकन प्रकरणों का भी निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-राजस्व एवं डायवर्सन वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। राजस्व अभियान की धीमी प्रगति होने से सभी एसडीएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में पटवारियों के रिक्त पदों की जानकारी भी ली।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आये प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थों का जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने के निर्देश दिए। शासकीय जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश सभी एसडीएम को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने बाढ़ आपदा राहत के बिल नायब नाजीर पंधाना ने गलत लगाने पर एसडीएम पंधाना को असंचयी प्रभाव से वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदकों से चर्चा करें एवं उनकी समस्याएं सुने एवं दर्ज प्रकरणों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें। उन्होंने बैठक में सी.एम. हेल्पलाइन के कुछ आवेदनों की समीक्षा की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आज शाम तक निराकरण करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे महीने में 3 दिन ग्रामों में रात्रि विश्राम करें और ग्रामीणजनों की समस्याएं सुने और उनका निराकरण करवायें। साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की भी जानकारी ली और पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button