ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

कलेक्टर मीना के निर्देश पर आधी रात को रेत माफिया पर छापेमारी, रेत से भरे कई डंपर किए जब्त

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में एक्टिव रेत माफियाओं पर शिंकजा कसने के लिए तेजतर्रार कलेक्टर सोनिया मीना ने रात को बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने बीती रात कई रेत खदानों पर दबिश दी। रात भर से जारी कार्रवाई में 8 से 10 डंपर टीम के हाथ लगे हैं। आरटीओ निशा चौहान ने बताया कि रात 1: बजे और अल सुबह 5: बजे रेत से भरे ओवरलोड व प्रेशर हार्न लगे डंपरों को बाबई रोड व आंचलखेड़ा गांव के पास से पकड़ा गया है।

7 डंपर अवैध रेत से ओवरलोड थे तथा दो डंपरों में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। अभी भी करवाई जारी है। डंपर किसके हैं, पूछताछ की जा रही है। डंपरों को देहात थाने व आरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ा कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बांद्राभान, रायपुर व कई रेत खदानों से सभी हाईवा व डंपर अवैध रूप से रेत भरकर भोपाल इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी बीच प्रशासन की टीम ने रात में कार्रवाई की।

वहीं कार्रवाई के दौरान कई डंपर मालिकों व चालकों के भागने की भी खबर है। इसके बाद टीम ने ड्राइवरों को पकड़ा। वही प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। संयुक्त टीम में आरटीओ निशा चौहान, जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा, खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button