ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

शिवसेना विधायक अनिल बाबर का निधन, सीएम शिंदे ने रद्द की कैबिनेट बैठक

महाराष्ट्र के शिवसेना गुट के कद्दावर नेता और विधायक अनिल बाबर का बुधवार 31 जनवरी को निधन हो गया है. निमोनिया के चलते उन्हें बीते मंगलवार को महाराष्ट्र के सांगली जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अनिल बाबर की मौत पर सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख व्यक्त किया है.

अनिल बाबर के निधन के चलते सीएम शिंदे ने 31 जनवरी को होने वाली मीटिंग को रद्द कर दिया है. 74 साल साल के अनिल बाबर सीएम शिंदे के बेहद करीबी माने जाते थे. वो सांगली जिले के खानापुर विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के शिंदे गुट के विधायक थे.

अनिल बाबर के निधन पर सीएम ने जताया दुख

सीएम शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने विधायक अनिल बाबर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि शिवसेना ने एक प्रभावी नेता को खो दिया. सीएम ने कहा कि ‘हमने शिवसेना की सामाजिक कार्य शाखा चलाने वाले एक बहुत प्रभावी और जन प्रतिनिधि को खो दिया है’. इसके साथ ही सीएम ने अनिल बाबर के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.

खानापूर विधानसभा मतदारसंघाचे आमदार अनिल बाबर यांचे दुःखद निधन झाले आहे. त्यांच्या निधनाने आपण खऱ्या अर्थाने शिवसेनेचा समाजकार्याचा वसा चालवणारा एक अतिशय प्रभावी असा लोकप्रतिनिधी गमावला आहे. त्यांच्यावर शासकीय ईतमामात अंत्यसंस्कार करण्याच्या सूचनाही प्रशासनाला दिल्या आहेत. pic.twitter.com/j7olT9DawH

— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) January 31, 2024

चार बार विधायक बने अनिल बाबर

शिवसेना में फूट पड़ने के बाद अनिल बाबर ने वर्तनाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ जाने का फैसला किया था. अयोग्यता के मामले में दी गई लिस्ट में अनिल बाबर का नाम सबसे आगे था. शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर अनिल बाबर 2019 में बतौर विधायक चुने गए थे. अनिल बाबर साल 1990, 1999, 2014 और 2019 में चार बार विधायक रहे हैं.

1990 में पहली बार बने विधायक

अनिल बाबर का जन्म 7 जनवरी 1950 को सांगली के खानापुर तालुका के गार्डी गांव में हुआ था. अनिल बाबर ने 19 साल की उम्र से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी. इस दौरान उन्होंने जिला परिषद सदस्य से विधायक बनने तक का सफर तय किया. साल 1990 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर विधायक बने. इन्होने साल 1982 से 1990 तक खानापुर पंचायत समिति में बतौर अध्यक्ष भी काम किया था.

Related Articles

Back to top button