ब्रेकिंग
कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना...
मध्यप्रदेश

खिलौने वाली पिस्तौल से युवक को किडनैप करने का मामला आया सामने, कुछ ही घंटे में पुलिस ने छुड़वाया, जानिए क्या है पूरा मामला..

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में हरियाणा से आए बदमाशों ने एक दवा विक्रेता को किडनैप कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से खिलौने वाली पिस्तौल बरामद कर ली है। दवा विक्रेता के किडनैप होने की खबर पुलिस को लगते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने सीपरी बाजार थाना इलाके के अंबावाय गांव से युवक को किडनैप किया था।

पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना लगी पुलिस ने तुरंत हरियाणा से आए चार बदमाशों का पीछा कर उनको पकड़ लिया और अपहरणकर्ताओं के चंगुल से युवक को छुड़वा लिया गया। राघवेंद्र पांचाल नाम का युवक गांव में जाकर कैंप लगाकर आयुर्वेदिक दवाई बेचता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राघवेंद्र पांचाल शुक्रवार को दवा बेचने के लिए सिपरी बाजार थाना इलाके में पहुंचा था  यहां पर चार बदमाश आए और यह बदमाश कार में सवार थे।

चारों बदमाशों ने राघवेंद्र पांचाल का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर चारों को पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस को खिलौना पिस्टल मिली है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि राघवेंद्र के मालिक से उनका 15 लाख रुपए का लेनदेन था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Related Articles

Back to top button