ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
मध्यप्रदेश

इंदौर में साढ़े तीन किलो से ज्यादा सोने की हेराफेरी, सुनार गिरफ्तार

इंदौर। सराफा में सोने के जेवर बनाकर देने वाले कारीगरों के साथ साढ़े तीन किलो से ज्यादा सोने की धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपित ने आधा दर्जन कारीगरों से कहा था कि वे सोने के जेवर बनाकर उसे दें, वह उन्हें कच्चा सोना दे देगा। कारीगरों ने करीब साढ़े तीन किलो सोने के जेवरात बनाकर दे दिए, लेकिन आरोपित ने सोना नहीं लौटाया। शिकायत सराफा पुलिस थाने पर हुई जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह सोने के जेवर बनाने का काम करता है। आरोपित संजय सोनी उर्फ विशाल सोनी इंदौर से जेवर बनवाकर जोधपुर में सोने के जेवरों की बिक्री करता था। वह यह काम कई वर्षों से कर रहा था, इसलिए कारीगरों को उस पर विश्वास था।

30 दिसंबर 2023 को आरोपित इंदौर आया और फरियादी से कहा कि वह उसे 600 ग्राम सोने के जेवर बनाकर दे। फरियादी ने करीब 100 ग्राम सोने के जेवर आरोपित को हाथोहाथ दे दिए और कहा कि मैं बाकी जेवर बनाकर जोधपुर ले आऊंगा। 14 जनवरी 2024 को फरियादी करीब 480 ग्राम सोने के जेवर बनाकर जोधपुर गया और जेवर आरोपित को दे दिए। दो दिन बाद आरोपित नहीं आया। उसने फोन भी बंद कर लिया।

Related Articles

Back to top button