ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
टेक्नोलॉजी

इंसान से पहले रोबोट पहुंचेगा स्पेस, ये है ISRO का मास्टर प्लान

हर भारतीय बस यही चाहता है कि ISRO की मेहनत और सफतलाओं का परचम यूं ही लहराता रहे, Chandrayaan-3 की अपार सफलता के बाद पिछले साल ही इसरो के अगले मिशन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया था. अब सभी की नजरें इस साल अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला रोबोट Vyommitra पर टिकी हैं, इसरो इस महिला रोबोट को जल्द स्पेस में भेजने वाला है और इस मिशन के लिए तैयारियां भी कर ली गई हैं.

Vyommitra की सफलता के बाद अंतरिक्षयात्रियों को भेज जा सकेगा. गगनयान मिशन अगले साल यानी 2025 के लिए शेड्यूल है, गगनयान मिशन से पहले व्योममित्र का स्पेस में जाना बहुत ही जरूरी है और जल्द व्योममित्र के अंतरिक्ष में उड़ान भरने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि आखिर अंतरक्षि में जाने वाली महिला रोबोट के नाम का आखिर मतलब है क्या?

Vyommitra Meaning: क्या है व्योममित्र का मतलब?

आप भी सोच रहे होंगे कि इस महिला रोबोट को Vyommitra नाम तो मिल गया लेकिन आखिर इस शब्द का मतलब है क्या? व्योममित्र का मतलब संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है, व्योम और मित्रा. व्योम का मतलब है स्पेस और मित्रा का मतलब है दोस्त.

ISRO Gaganyaan Mission को लेकर चल रही तैयारी की बात करें तो यह मिशन इसरो का पहला मानवयुक्त मिशन होगा. इस महिला रोबोट को इंसानी रूप दिया गया है, इस रोबोट में आपको इंसानों जैसी काया देखने को मिलेगी जैसे कि आंख-नाक आदि.

गगनयान मिशन से पहले ISRO का बड़ा कदम

इंसानों से पहले व्योममित्र को अंतरिक्ष में भेजने का कारण यह है कि ये महिला रोबोट अलग-अलग मापदंडों की निगरानी कर सकती है. इसके अलावा अलर्ट जारी कर सकती है और लाइफ सपोर्ट ऑपरेशन को अंजाम दे सकती है.

सिर्फ यही नहीं, महिला रोबोट 6 पैनलों को ऑपरेट करने और सवालों के जवाब देने में भी सक्षम है. महिला रोबोट अंतरिक्षयात्रियों की तरह ही काम करेगी और जरूरी निर्देशों को समझेगी. यह ग्राउंड स्टेशन में वैज्ञानिकों और टीम से संपर्क करके बात भी कर सकेगी.

Related Articles

Back to top button