ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
मध्यप्रदेश

दमोह में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत , सूचना पर पहुंची पुलिस..

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जिले के केछतरपुरा हाईवे पर बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। बटियागढ़ थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवक गंभीर घायल हो गए थे।

जिनको बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। आपको बता दें की कपिल और सत्येंद्र की इस हादसे में मौत हुई है। पुलिस अभी अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

यह घटना बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले बायपास की है। बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी है। ट्रक की टक्कर से दोनों युवक गंभीर घायल हालत में सड़क पर पड़े थे। जब लोगों की उन पर नजर गई तो उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया यहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button