ब्रेकिंग
Moga Road Accident: मोगा-कोट ईसे खां रोड पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हरियाणा के दंपती के ड्राइवर स... Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा हत्याकांड में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, मानसा पहुंचकर खंगा... Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने...
देश

पुणे के कारोबारी की हत्या, कोलकाता का जोड़ा गुवाहाटी में गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

गुवाहाटीः कोलकाता के रहने वाले एक जोड़े को यहां पुणे के एक व्यापारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंता बराह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि घटना सोमवार दोपहर को यहां के एक लक्जरी होटल में हुई जहां पीड़ित और जोड़ा ठहरे थे।

उन्होंने कहा, “पीड़ित की पहचान पुणे के 44 वर्षीय संदीप सुरेश कांबले के रूप में हुई जो सितंबर 2023 में कोलकाता की अपनी एक यात्रा के दौरान आरोपी महिला के संपर्क में आया था।” बराह ने कहा कि पीड़ित ने आरोपी महिला और अपने अंतरंग क्षणों की तस्वीरें खींची थीं।

कांबले पहले से शादीशुदा था और महिला से भी शादी करना चाहता था तथा उस पर अपने प्रेमी से अलग होने के लिए दबाव डालता रहता था। उन्होंने बताया कि ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक होटल में कारोबारी से मिलने और किसी तरह उसका मोबाइल फोन छीनने की योजना बनाई, जिसमें उनकी अतरंग तस्वीरें थी।

अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्ति सोमवार को अलग-अलग गुवाहाटी आए। महिला कांबले से गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिली और फिर रेडिसन ब्लू होटल रवाना हो गई, जहां उन्होंने ‘चेक-इन’ किया। महिला का 23 वर्षीय प्रेमी भी उसी होटल के दूसरे कमरे में रुका।

बराह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे, प्रेमी उनके कमरे में दाखिल हुआ और दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें कारोबारी घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब आरोपी जोड़ा घटना के बाद हवाई अड्डा जा रहा था, उस दौरान ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button