ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

हंगामेदार होने जा रहा विधानसभा का सत्र, इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष, योजनाओं का अनुमानित खर्च बताएगी मोहन सरकार

भोपाल। 16 वीं विधानसभा का दूसरा सत्र आज से शुरू हो रहा है मप्र के उपमुख्यमंत्री ,वित्त विभाग के मुखिया जगदीश देवड़ा लेखानुदान पेश करेंगे। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के चलते सरकार लेखानुदान ला रही है। जुलाई में मानसून सत्र के दौरान पूर्ण बजट पेश होगा। आज के सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इसके बाद अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव लाया जाएगा।

सत्र के दौरान विधानसभा में चार स्थगन प्रस्ताव और 233 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। 12 अशासकीय संकल्प भी लाए जाएंगे। शून्यकाल में पढ़ी जाने वाली सूचनाओं के लिए 58 प्रस्ताव हैं,। इसके साथ ही 11 अधिसूचनाएं पढ़ी जाएंगी। सत्र के लिए विधायकों ने 2303 सवाल पूछे हैं। इसमें 1163 तारांकित और 1140 अतारांकित कैटेगरी में शामिल किए गए हैं।

इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट को लेकर विपक्ष के विधायक सत्ता पक्ष को घेर सकते हैं। इससे अलावा विपक्ष सदन में संकल्प पत्र याद दिलाएगी। इसके अलावा लाडली बहना योजना, 450 रुपए में गैस सिलेंडर, धान खरीदी के 3100 और गेहूं के 2700 किसानों को दोने वाले वादे याद दिलाएगी।

19 फरवरी तक चलने वाले विधानसभा सत्र के चलते विधानसभा भवन के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। आदेश के बाद विधानसभा के आसपास न तो भीड़ इकट्‌ठा होगी और न ही कोई सभा, रैली या धरना प्रदर्शन किया जा सकेगा। पांच किलोमीटर के दायरे में प्रतिबंध का असर रहेगा। शवयात्रा या बारात पर यह आदेश लागू नहीं रहेगा।

16वीं विधानसभा का द्वितीय सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से होगा शुरू। सुबह 11 बजे शुरू होगी विधानसभा की कार्रवाई। सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होगा। 19 फरवरी तक चलने वाले सत्र में विधानसभा की कुल 9 बैठकें होंगी। 8 फरवरी को द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा। 9 फरवरी को अनुपूरक अनुमान की मांगों पर चर्चा होगी। 12 फरवरी को विधानसभा में वित्त मंत्री लेखानुदान पेश करेंगे। 13 फरवरी से राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 14 फरवरी को लेखानुदान की मांगों पर मतदान होगा।

Related Articles

Back to top button