ब्रेकिंग
Mahakaleshwar Temple News: उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए युवक-युवती के साथ मंदिर परिसर में धक्का-म... Neemuch News: महज 3 फीट जमीन के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट; कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहम हत्... Child Labour Case: बाल श्रम के खिलाफ खंडवा प्रशासन सख्त; बीयर बार संचालक पर FIR, बच्चों का होगा पुनर... Sonam Raghuvanshi Bail: पति की हत्या कर प्रेमी संग फरार हुई थी सोनम; जमानत मिलते ही छलका मृतक की मां... NEET Re-Exam 2026: मध्य प्रदेश में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी; इंदौर में सबसे ज्यादा केंद्र, सीएम के... MP Road Accidents: मध्य प्रदेश में हर दिन 283 लोग हो रहे सड़क हादसों का शिकार; 108 एंबुलेंस की रिपोर्... Big Operation in Burhanpur: सालभर के दर्द से मिली मुक्ति; बुज़ुर्ग महिला की जान बचाकर जिला अस्पताल की... Chhatarpur News: सपा अध्यक्ष की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी बनी मुसीबत; हिंदूवादी नेता प्रशांत मेहतो... MP Assembly Session: मानसून सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट; 5 दिनों के सत्र को लेकर विपक्ष का सरकार प... ED Action in Bhopal: मेडिकल एजुकेशन विभाग के क्लर्क पर ED का शिकंजा; 1.47 करोड़ की संपत्ति अटैच
मध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव से पहले AIADMK को बड़ा झटका, 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद ने थामा BJP का दामन

तमिलनाडु के 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद समेत कई नेता बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी इस दक्षिणी राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं में अधिकांश भाजपा की पूर्व सहयोगी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और एल मुरुगन तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे
अन्नामलाई ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले ये नेता काफी अनुभवी हैं और सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे।

BJP के रास्ते पर जा रहा तमिलनाडु
उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि वे तमिलनाडु में हो रही घटनाओं को देख रहे हैं। द्रविड़ राज्य में अपनी पार्टी के वैचारिक रुख पर मजबूत स्थिति और आरोपित पार्टियों की तीखी आलोचना के कारण युवा नेता ने दावा किया, ‘‘तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के रास्ते पर जा रहा है।”

यह मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है
चंद्रशेखर ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर पार्टी में शामिल होना तमिलनाडु जैसे राज्य में मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है। तमिलनाडु में भाजपा परंपरागत रूप से कमजोर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया है कि भाजपा आगामी लोकसभा में 370 सीट जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीट जीतेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि भारत का प्रत्येक नागरिक चाहता है कि देश में पिछले 10 वर्षों में जो बदलाव हुआ वह प्रक्रिया आगे भी जारी रहे।”

बीजेपी में शामिल हो रहे नेताओं की लिस्ट 
1. के. वडिवेल – करूर

2. पी.एस. कंडासामी – अरवाकुरिची

3. गोमती श्रीनिवासन (पूर्व मंत्री) – वलंगइमन

4. आर. चिन्नास्वामी – सिंघनल्लूर

5. आर. दुरईसामी (ए) चैलेंजर दुरई – कोयंबटूर

6. एम.वी.रत्नम – पोलाची

7. एस.एम.वासन – वेदचंदुर

8. एस.मुथुकृष्णन – कन्याकुमारी

9. पी.एस. अरुल – भुवनगिरि

10. एन.आर. राजेंद्रन

11. आर. थंगारासु – एंटीमैडम

12. गुरुनाथन

13. वी.आर. जयरामन – थेनी

14. बालासुब्रमण्यम – सिरकाज़ी और

15. चन्द्रशेखर – चोलवंतन

Related Articles

Back to top button