ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
उत्तरप्रदेश

राम मंदिर में भक्त दिल खोलकर कर रहे हैं दान, 15 दिनों में चढ़ा 1 करोड़ का चढ़ावा

राम मंदिर में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में भक्तजन आ रहे हैं। रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। 23 जनवरी से लगातार भक्त उमड़ रहे हैं। रविवार शाम को हुई आरती के बाद मंदिर के दान पात्र खोले गए हैं, जो रात दो बजे तक चली।

दानपात्र में पैसे के अलावा कई सारे सोने- चांदी के आभूषण भी मिले हैं। ऐसा अनुमान है कि यहां औसतन दो लाख लोग मंदिर में हाजिरी लगाते हैं और पिछले 15 दिनों में दरबार में 30 लाख लोग माथा टेक चुके हैं।  पिछले 15 दिनों में मंदिर में भारी भीड़ होने के कारण दानपात्र नहीं खोले गए थे, जिसके चलते इनमें चढ़ावा में जमा होता रहा। कहा जा रहा है कि करीब एक करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा राशि दानपात्रों में मिली।

रविवार की रात भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों समेत 15 सदस्यीय टीम ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में छह दानपात्रों को खोलवा कर जमा सामानों को सुरक्षित रखवाया। राममंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया की अस्थायी मंदिर में रामलला के दान पात्र में 40 से 50 लाख महीने का चढ़ावा आता था। नए मंदिर के बनने से चढावा तीन गुना तक बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button