ब्रेकिंग
लखनऊ में दरोगा ने काटा बिजली कर्मी का ₹6000 का चालान, गुस्साए कर्मचारियों ने थाने-चौकी की काटी बिजली... श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! रवींद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला ... थलपति विजय की 'जन नेता' ने मंडे टेस्ट किया पास! 5वें दिन की इतनी कमाई, 300 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर अमेरिका और ईरान की जंग से दहला मध्य पूर्व, अमेरिकी हथियारों की खपत के बीच ईरान के प्रॉक्सी नेटवर्क स... BHIM ऐप की मार्केट में धमाकेदार वापसी! 2 सालों में 10 गुना बढ़े मंथली ट्रांजैक्शन, PhonePe-GPay को च... स्मार्टफोन में गूगल मैप्स इस्तेमाल करते हैं? ऑन करें ये 4 सीक्रेट सेटिंग्स, बचेगा पेट्रोल और नहीं कट... मंगलवार को करें हनुमान जी के 5 शक्तिशाली मंत्रों का जप; दूर होंगे रोग, दोष और भय, मिलेगी सुख-समृद्धि नाश्ते की ये गलतियां बढ़ा सकती हैं 'बैड कोलेस्ट्रॉल'! कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए दिल को सेहतमंद रखने क... सीजेपी के 'संसद चलो' मार्च में शामिल 1,000 लोगों का निकला आपराधिक रिकॉर्ड; दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट म... दिल्ली में कांवड़ शिविरों के लिए बढ़ी अनुदान राशि; बड़े शिविरों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, 1200 यूनिट ...
उत्तरप्रदेश

‘पहले सपने में राम का धनुष दिखाई देता था’, अब बांसुरी-डमरू…’ प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान

संभल: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने ज्ञानवापी मामले ने बड़ा बयान दिया है। तोगड़िया ने कहा कि पहले उन्हें सपने में राम का धनुष नजर आता था, जो रामलला की मूर्ति के साथ अयोध्या में नजर आने लगा है। अब उन्हें सपने में डमरू, कृष्ण की बांसुरी दिखने लगी है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ में शिव, मथुरा में कृष्ण के रूप में सपना सच होने वाला है।

‘राम मंदिर पूरे देशवासियों के योगदान से बना’
दरअसल, तोगड़िया संभल जिले के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कारसेवकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पूरे देशवासियों के योगदान से बना है। 8 करोड़ हिंदुओं के पैसों से राम मंदिर का निर्माण हुआ है। ढांचे पर हमने भगवा झंडा लहरा दिया। जब ऐलान किया तो बाबर के ढांचे को खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर क्यों बना क्योंकि पूरा देश एक साथ लड़ता था। प्रवीण तुगड़िया इधर हो गया ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लगातार हनुमान चालीसा करते रहें और हमारी सफलता आगे बढ़ती रहेगी।

किसी को 4 पत्नियों चाहिए तो वह पाकिस्तान चला जाए- तोगड़िया 
इसके अवाला तोगड़िया ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में UCC लागू होगा। अगर किसी को चार पत्नियों चाहिए तो वह पाकिस्तान चला जाए। हिंदुस्तान में तो हमारा ही कानून बनेगा और और कानून भी हम ही बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि ज्ञानवापी मामले में ASI रिपोर्ट आने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर का मामला फिर सुर्खियों में है। हाल ही में ASI सर्वे की रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें यह सामने आया था कि मस्जिद के अंदर देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां और हिंदू चिन्ह पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button