ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसाः हालात का जायजा लेने हल्द्वानी पहुंचे मुख्य सचिव रतूड़ी, DGP अभिनव और ADG अंशुमन

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन हालात का जायजा लेने के लिए हल्द्वानी पहुंचे।

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा, “मुख्य सचिव, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ मैंने यहां पर सबसे पहले बैठक की और उसके बाद हिंसा में घायल हुए लोगों से अस्पताल में मुलाकात की। फिर हमने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन से मिले फीडबैक के बाद हमारी दो प्राथमिकताएं हैं- 24 घंटे के भीतर हल्द्वानी शहर में सामान्य स्थिति बहाल करना और दूसरा- सभी उपद्रवियों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना है।”

हमने यहां बैठक की और स्थिति का पूरा निरीक्षण कियाः मुख्य सचिव
वहीं उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, “हमने यहां बैठक की और स्थिति का पूरा निरीक्षण किया। सरकार का भी यही विचार है कि शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी, जो देश का कानून है वो लागू किया जाएगा। जल्द से जल्द हल्द्वानी में स्थिति सामान्य की जाएगी। मेरा सभी नागरिकों से अपील है कि वह कोई भी अफवाह न फैलाएं और शांति बनाए रखें।”

Related Articles

Back to top button