ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
मध्यप्रदेश

सर्चिंग में दो बार नकल पकड़ा गया था परीक्षार्थी, तीसरी बार टेप से शरीर पर चिपका लाया नकल सामग्री

शिवपुरी। बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में सोमवार को जिले के संवेदनशील खोड़ के संत श्रीकैलाशगिरी उमावि परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक की सजगता से एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री से नकल करते हुए रंगे हाथों दबोचने में सफलता मिली है और उसके विरूद्ध नकल प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।

जिस परीक्षार्थी के विरूद्ध नकल प्रकरण दर्ज किया गया है वह उक्त केन्द्र के कक्ष क्रमांक 10 में अनुक्रमांक 241636065 पर नामांकित परीक्षार्थी था। इस साल बोर्ड परीक्षाओं के दौरान यह पहला नकल प्रकरण सामने आया है। खोड़ के जिस परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक द्वारा परीक्षार्थी को नकल करते दबोचा गया है।

बताया जाता है कि कक्ष में प्रवेश से पहले केंद्राध्यक्ष व उनकी टीम सर्चिंग के दौरान भी उक्त परीक्षार्थी से नकल सामग्री जब्त की गई थी। बीच में लघुशंका के लिए जाने के बाद लौटने पर सर्चिंग की गई तो फिर नकल सामग्री मिली, जिसे जब्त किया गया।

तीसरी बार जब शंका हुई और कक्ष में उक्त परीक्षार्थी की पुन: तलाशी ली गई तो शरीर सैलो टैप से चिपकी नकल सामग्री जब्त की गई और छात्र नकल की पर्ची से नकल करते भी मिला, जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। खोड़ के कुछ केंद्रों पर केंद्रों के बाहर भारी भीड़ जमा होने की शिकायत भी सोमवार को केंद्राध्यक्षों ने लिखित तौर पर भी की है।

अधिकारियों ने अगले प्रश्न पत्र में अतिरिक्त पुलिस बल सहित केंद्रों पर निरीक्षण का अतिरिक्त अमला भी तैनात करने की बात कही है। बता दें कि खोड़ में चार परीक्षा केन्द्र हैं और यहां विभागीय व प्रशासनिक उडऩदस्ते लगातार निगरानी रखे हुए हैं। सोमवार को तहसीलदार, एसडीओपी ने भी केन्द्रों का मुआयना किया।

Related Articles

Back to top button