ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

असम में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले असम में कांग्रेस के विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया है। इस संबंध में उन्होंने एपीसीसी अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने ये बताया कि वे केवल कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्य के रूप में काम करना जारी रखेंगे।

कमलाख्या डे ने एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोरा को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘मैं तत्काल प्रभाव से असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं और केवल कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्य के रूप में काम करना जारी रखूंगा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने बताया कि, ‘आज कांग्रेस के दो विधायकों बसंत दास और कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने असम सरकार को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले कांग्रेस के दो विधायक शशिकांत दास और सिद्दीकी अहमद ने अपना समर्थन दिया था। अब तक कांग्रेस के चार विधायक सरकार को अपना समर्थन दे चुके हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आने वाले दिनों में सभी विपक्षी विधायक सरकार को अपना समर्थन देंगे।’

Related Articles

Back to top button