ब्रेकिंग
Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस...
मध्यप्रदेश

राज्यसभा चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन, मध्य प्रदेश में भाजपा ने चार तो कांग्रेस ने की एक उम्मीदवार की घोषणा..

भोपाल। मध्य प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख है। भाजपा के चार और कांग्रेस के एक सदस्य की राज्यसभा जाने की संभावना प्रबल है। बुधवार को कांग्रेस ने अपना एक उम्मीदवार घोषित कर दिया है और भाजपा ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस ने अशोक सिंह को कैंडिडेट घोषित किया है।

भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान, डॉक्टर एल गुरुगन, कैलाश सोनी, अजय प्रताप सिंह, और कांग्रेस से राजमणि पटेल का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। राज्यसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी तक नामांकन जमा होंगे और 16 फरवरी को जांच होगी। 20 फरवरी तक नामांकन फॉर्म वापस लिए जा सकेंगे।

विधानसभा के 230 सदस्य मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। 27 फरवरी को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4  बजे तक कराया जाएगा। 5 बजे से मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। भाजपा ने एल गुरुगन को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं अन्य तीन सीटों पर उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंशीलाल गुर्जर को उम्मीदवार घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button