ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

Akasa Air की फ्लाइट में सांसद साध्वी प्रज्ञा को नुकसान पहुंचाने का षंडयत्र ! केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की कार्रवाई की मांग

भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को राजधानी दिल्ली में आकासा एयर की फ्लाइट में दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। साध्वी प्रज्ञा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि सांसद ने पूरी घटना की जानकारी नहीं दी है।

भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया ऐप एक्स पर पोस्ट कर कहा,’उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाजी मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ने वाली आकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों ने षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूं आप कार्रवाई अवश्य करेंगे।’ हालांकि, साध्वी प्रज्ञा ने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया है कि फ्लाइट में किस तरह उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया। उनकी पोस्ट पर कई लोग पूरी घटना शेयर करने की मांग भी कर रहे हैं।

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है कि  सांसद स्पाइसजेट की फ्लाइट की यात्रा के दौरान चर्चा में आई हो। इससे पहले भी 2019 में सीट के चक्कर में क्रू मेंबर से विवाद का मामला सामने आ चुका है। इसके बाद सीट की मांग को लेकर सांसद विमान में ही धरने पर बैठ गईं थीं। इस बीच यात्रियों ने विमान में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उनके व्यवहार की निंदा की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक यात्री ने बीजेपी सांसद से कहा था कि आपको शर्म नहीं है कि आप इस तरह का बर्ताव कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button