ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा: मोस्ट वॉन्टेड अब्दुल मलिक समेत 9 के पोस्टर जारी, 8 दिन से फरार

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनफूलपुरा थाना क्षेत्र में 8 फरवरी को भड़की हिंसा के मामले में पुलिस अभी भी हिंसा प्लान करने वाले मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अभी तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं कुछ आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं इसलिए पुलिस ने अब आरोपियों के पोस्टर जारी किए हैं. इस पोस्टर्स में आरोपियों की फोटो और पुलिस महकमे के अधिकारियों के कॉन्टैक्ट नंबर्स दिए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 9 आरोपियों के पोस्टर जारी किए हैं. जिनमें पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को भी शामिल किया है. पुलिस ने अब्दुल मलिक, तस्लीम, वसीम उर्फ हप्पा, अयाज अहमद, रईस उर्फ दत्तू, अब्दुल मोईद, शकील अंसारी, मौकिन सैफी और जिया उल रहमान की तस्वीर के साथ पोस्टर जारी किए हैं. इन पोस्टर्स में पुलिस की ओर से एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ हल्द्वानी, थानाध्यक्ष बनफूलपुरा, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम और सिटी कंट्रोल रूम के नंबर्स दिए गए हैं.

क्या था मामला

दरअसल 8 फरवरी को निगम की टीम पुलिसबल के साथ बनफूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक का बगीचा में अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे. इस दौरान कई पुलिसकर्मी, निगम कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी और मीडियाकर्मी मौजूद थे. मलिक का बगीचा में जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, उसी वक्त मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कुछ उपद्रवियों ने आस-पास बने छतों से पथराव करना शुरू कर दिया.

42 लोग गिरफ्तार

पथराव में कई पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी और नगर निगम कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं इस मामले में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. उपद्रवी यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने पीछा करते हुए थाने पर भी हमला बोल दिया. इस दौरान शहर में कई जगहों पर आगजनी और पथराव की घटना हुई थी. पुलिस ने अभी तक इस मामले में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 42 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस अभी भी पूरी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को खोजने में जुटी हुई है. अब्दुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है.

Related Articles

Back to top button