ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...
बिहार

सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में जमकर हुआ पथराव, दर्जनों लोग घायल

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार की रात सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। दोनों समुदायों की ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। पथराव में सरस्वती माता की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई।

दरअसल, यह घटना भागलपुर के लोदीपुर में तब हुई, जब तहबलपुर मंडल टोला की मूर्ति लोदीपुर मुस्लिम टोला से गुजरते हुए लोदीपुर मैदान जा रही थी। इस दौरान अचानक से मुस्लिम टोले से पथराव शुरू हो गया, जिसके कारण सरस्वती माता की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसे देखते हुए विसर्जन जुलूस में शामिल लड़कों ने भी पथराव करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भारी संख्या में दोनों समुदायों के लोग इकट्ठा हो गए और करीब दो घंटे तक अराजक स्थिति बनी रही।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी आनंद कुमार ने आसपास के सभी थानों की पुलिस के अलावा पुलिस केंद्र से दंगा नियंत्रण बल और अतिरिक्त पुलिस बलों को भेजा, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित हुई। लेकिन एहतियाती तौर पर पुलिस बलों को कैंप करने को कहा गया। साथ ही स्थानीय लोदीपुर, गोराडीह की पुलिस को भी विशेष गश्त लगाने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button