ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मध्यप्रदेश

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: कोर्ट ने मुख्य आरोपी की जमानत याचिका की खारिज

हरदा: हरदा में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के मुख्य आरोपी राजेश अग्रवाल की जमानत खारिज हो गई है। आरोपी ने नियमों ओर बीमारी का हवाला देकर जमानत मांगी थी। लेकिन विशेष न्यायधीश अनूप कुमार त्रिपाठी ने कृत्य की गंभीरता, आपराधिक इतिहास और साक्ष्य को प्रभावित करने की संभावना को देखते हुए जमानत याचिका निरस्त कर दी। राजेश की ओर से कुणाल तिवारी मुम्बई ने पैरवी की और राज्य की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक विपिन सोनकर एवं DPO आशाराम रोहित ने पैरवी की।

बता दें कि हरदा बैरागढ़ स्थित मगरदा रोड पर स्थित फटाखा फैक्ट्री में 6 फरवरी को विस्फोट के बाद 13 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों की संख्या में घायल हुए थे जिसमें सिविल लाइन थाने में फैक्ट्री संचालक सहित अन्य लोगों पर अपराध क्रमांक 42/24, धारा – 304,308,34 भादवि व धारा 3 विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

इसमें राजू उर्फ राजेश पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 52 वर्ष, सोमेश पिता नंदलाल, साथी रफीक उर्फ मननी गुराब खा 52 वर्ष निवासी मानपुर हरदा आरोपी बनाए गए हैं। जिसमें आरोपी राजेश अग्रवाल द्वारा जमानत आवेदन प्रस्तुत (विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट) में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान जमानत आवेदन निरस्त किया गया।

Related Articles

Back to top button