ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
देश

माइनस डिग्री तापमान में भारतीय सेना ने कायम रखा जज्बा, बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटकों को बचाया

सेना ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे पर्यटकों बचा कर दिल जीतने वाला काम किया। दरअसल, पूर्वी सिक्किम के नटुला में बीते दिन अचानक से भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 500 पर्यटक फंस गए, लेकिन सेना के जवान इस मुसीबत को हराते हुए उनके जीवनरक्षक बनकर सामने आए।

माइनस में तापमान में भी कायम रखा ज्जबा 
भारतीय सेना के अनुसार, 21 फरवरी को अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन भी फंस गए। सेना ने कहा, शून्य से कम तापमान का सामना करते हुए त्रिशक्ति कोर के सैनिक फंसे हुए पर्यटकों को बचाने के लिए और उनकी सहायता करने के लिए पहुंचे। पर्यटकों को सुरक्षित पहुंचने में सहायता के लिए समय पर चिकित्सा, गर्म पानी, भोजन और सुरक्षित वाहन प्रदान किए गए।

अनंतनाग में भी सेना ने दिखाया था जजबा
सेना ने आगे कहा कि त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है। इससे पहले 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ जवानों ने भारी बर्फबारी के कारण फंसे वाहनों की मदद की थी। यहां भारी बारिश और बर्फबारी देखी गई थी, जिसके कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गईं थी।

Related Articles

Back to top button