ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मध्यप्रदेश

फुटवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, हादसे में दो बच्चों समेत झुलसी सात माह की गर्भवती महिला

खरगोन। खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम कैली में आज एक फुटवियर की दुकान में भीषण आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। रहवासी घर में ही फुटवियर की दुकान होने से परिवार के चार लोग आग से बुरी तरह झुलस गए। घर और दुकान में आग लगने से गर्भवती महिला करीब 70 प्रतिशत से अधिक बुरी तरह से झुलस गई। जबकि महिला के दो मासूम बच्चे सहित पति भी आंशिक रूप से झुलस गया। हादसे के बाद चारो घायलों को उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल लाया गया जहां से पेट में पल रहे सात माह की 30 वर्षीय गर्भवती घायल महिला पुष्पा बाई को इंदौर रेफर किया गया है। वहीं आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं आग लगने का कारण घर में पूजा करने के लिए लगाए गए दीपक की आग से अचानक प्लास्टिक के जूते और चप्पलों ने आग पकड़ ली। जिसके बाद आग पूरे दुकान और घर में फैल गई।

बताया जा रहा है कि ग्राम केली में गांव के ही मिश्रीलाल सिसोदिया द्वारा अपने घर में ही जूते चप्पल की दुकान खोल रखी थी। जिससे घर और दुकान के अगले हिस्से में तेजी से आग फेल गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया। जिसके बाद फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं खरगोन जिला अस्पताल में तीन वर्षीय वेदांशी और पांच वर्षीय रुद्रांश के साथ उनके पिता कन्हैया का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button