ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मध्यप्रदेश

PM मोदी आज करेंगे सांची रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन, कार्यक्रम में डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल भी होंगे शामिल

रायसेन। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेशवासियों को करोड़ों की सौगात देने वाले हैं। जिसमें करीब 41 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करने वाले हैं। इसमें देश के 544 रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के लिए चुने गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। इनमें से एक सांची रेलवे स्टेशन है जिसका आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। वहीं आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल शामिल होंगे।

बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सभी जिले के रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कर नया रूप दिया जा रहा है। जिसके तह पीएम मोदी आज सांची रेलवे स्टेशन का वर्चुअली पुनर्विकास उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज का भी सौगात देंगे। सांची के रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें प्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल भी शामिल होंगे। इसके साथ ही इन 33 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास के साथ ही 133 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) एवं अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

Related Articles

Back to top button