ब्रेकिंग
MLA Umesh Sharma Clarification on Amroha Farmhouse: दरोगा के धोखे के कारण फार्म हाउस में रुकी थी पीड... Jabalpur Education News: जबलपुर में शिक्षकों को दी जा रही साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग; समावेशी शिक्षा ... Indian Mixed Relay Team Asian Games 2026: विथ्या रामराज और विशाल थेन्नारासु के संघर्ष की कहानी, भारत... Mushtaq Khan Passes Away at 75: मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्म जगत में शोक की लह... Tensions Between Pakistan and Afghanistan: अफगान तालिबान सरकार की चेतावनी, पाकिस्तान की सैन्य कार्रव... MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल...
देश

पंजाब में NIA का बड़ा Action, AAP के ब्लाक प्रधान सहित 5 जगहों पर की Raid

बठिंडा: एनआईए की टीम ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के ब्लाक प्रधान के घर समेत जिले में पांच जगहों पर रेड की है। करीब दो से तीन घंटे तक चली गई रेड के दौरान एनआईए की टीम ने उक्त लोगों के घर से कुछ कागजात जब्त कर अपने साथ ले गए और उन्हें पांच मार्च को एनआईए के दफ्तर में पेश होने के आदेश दिए है। एनआईए की टीम ने जिले के गांव बालियांवाली, रामपुरा और संगत मंडी के गांव डूमवाली और पथराला में की है।

जानकारी अनुसार एनआईए की टीम ने मंगलवार को संगत मंडी के गांव डूमवाली थाना संगत जिला बठिंडा के आप पार्टी के ब्लाक प्रधान गुरविंदर सिंह उर्फ नीटा के घर पर एनआईए ने रेड की। यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। हालांकि, एनआईए की टीम ने नीटा के घर से कुछ नहीं मिला है, लेकिन टीम कुछ कागजात अपने साथ लेकर गई है। इसके बाद एनआईए की टीम ने संगत मंडी के गांव पथराला थाना संगत जिला बठिंडा निवासी सोनू कुमार के घर पर की। एनआईए की टीम ने पथराला गांव के सोनू शर्मा के घर पर भी छापेमारी की। उन्हें 5 मार्च को दिल्ली बुलाया गया है। सोनू शर्मा का कहना है कि वह छोटा किसान है। उन्हें नहीं पता कि एनआईए ने उनके घर पर रेड क्यो की है। एनआईए की टीम ने घर में मौजूद लोगों और महिलाओं से पूछा कि उनका बेटा किसान आंदोलन में जा रहा है। तो हमने कहा कि जा रहा है,चूकिं मध्यमवर्गीय किसान हैं और हम भी किसानों की मांगों के लिए जा रहा हैं और हम किसान आंदोलन में जाते रहेंगे, लेकिन उन्होंने और कुछ नहीं कहा और 5 मार्च को एनआईए के आफिस आने के आदेश दिए गए।

इसी तरह तीसरी रेड इकबाल सिंह निवासी फरीद नगर मंडी रामपुरा थाना सिटी रामपुरा जिला के निवास पर हुई। करीब दो घंटे तक चली इस रेड के दौरान टीम द्वारा घर की तलाशी ली गई। हालांकि का एनआईए की टीम द्वारा रेड संबंधी मीडिया को कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया गया। टीम के अधिकारी जाते समय परिवार को इकबाल सिंह के नाम एक नोटिस दे गए जिसमें एक अपराधिक मामले की जांच हेतु 5 मार्च को दिल्ली स्थित एनआईए के हैडक्वार्टर में पहुंचने के आदेश दिए गए। उधर परिवारवालों ने कहा कि टीम ने उन्हें बताया कि एक लड़ाई-झगड़े के मामले में उनके पिता से पूछताछ की जानी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में टीम द्वारा और कोई भी जानकारी नहीं दी गई। वहीं चौथी रेड शेर बलवंत सिंह निवासी गांव बालियांवाली थाना बालियांवाली जिला बठिंडा के निवास पर रेड की, जबकि पांचवीं रेड जग्गी खान निवासी गांव कोटरा कोरा थाना बालियांवाली जिला बठिंडा के निवास पर छापेमारी की। करीब तीन घंटे तक चली इस रेड के बाद एनआईए की टीम जग्गी खान के भाई सोनी खान को अपने साथ लेकर चली गई।

Related Articles

Back to top button