ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

पीएम मोदी कर रहे थे वर्चुअल संवाद, सामने बैठी भाजपा विधायक लेती रही नींद की झपकी, वीडियो वायरल

खंडवा: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के एकमात्र खंडवा नगर के रेलवे स्टेशन को भी पुनर्विकास योजना में शामिल किया गया है। जिसके चलते सोमवार दोपहर यहां एक भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूद लोगों से वर्चुअल संवाद भी किया, साथ ही सभी स्टेशनों के पुनर्विकास का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। इस आयोजन में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था, तो वहीं इस दौरान यहां मौजूद कांग्रेस से दल बदल कर भजपा में आईं पंधाना विधायक छाया मोरे ठीक उसी वक्त नींद लेती नजर आईं जब, स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद कर रहे थे। अब पंधाना विधायक छाया मोरे का सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

देशभर में सोमवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेल्वे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया, तो वहीं इस दौरान देश के इकलौते चार डिविजनों को जोड़ने वाले प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इस दौरान खंडवा रेलवे स्टेशन पर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिले की तीन विधानसभा से जिनमें खंडवा विधायक कंचन तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल सहित पंधाना विधायक छाया मोरे और क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मौजूद थे। इसी बीच जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां लगी बड़ी स्क्रीन और स्पीकर के जरिए वर्चुअल संवाद करना शुरू किया, तब पंधाना से भाजपा विधायक छाया मोरे नींद लेती नजर आईं। जबकि उनके सामने लगे स्पीकर से प्रधानमंत्री की आवाज आ रही थी। हालांकि उनके सामने एक पंखा भी लगा था, जिससे आ रही ठंडी हवा के झोंकों में शायद उन्हें नींद लग गई हो।

प्रधानमंत्री के संवाद के दौरान विधायक छाया मोरे को नींद लेते वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। लेकिन वीडियो बनते देख पास ही खड़े उनके एक समर्थक ने उन्हें नींद से जगा कर सचेत कर दिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button