ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
दिल्ली/NCR

नई दिल्ली सीट से लड़ेंगे सोमनाथ भारती, दिल्ली की 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने उतारे उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सहीराम, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है. वहीं, हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है.

इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने दिल्ली, हरियाणा, गुजरात पंजाब और असम में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है, इसके तहत ही पार्टी ने आज दिल्ली की तय चार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, इससे पहले गुजरात के भरुच और भावनगर सीट से भी पार्टी लोकसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है.

कहां से किसे मिला मौका?

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट : आम आदमी पार्टी की ओर से चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया. इनमें पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कुंडली विधायक कुलदीप कुमार को मौका दिया गया है जो एससी कैटेगरी से आते हैं, पार्टी का दावा है कि दिल्ली में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी जनरल सीट से एक रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को चुनाव लड़ाया जा रहा है.

नई दिल्ली :दूसरी तरफ मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती नई दिल्ली से चुनाव मैदान में उतरेंगे, वह जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं और दिल्ली सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

साउथ दिल्ली : पार्टी की ओर से साउथ दिल्ली से सही राम को लड़ाने का ऐलान किया गया है, यह तुगलकाबाद से लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं, पार्टी के मुताबिक सही राम ने काउंसलर से लेकर विधायक रहते रहते हुए लगातार लेागों की सेवा की है.

पश्चिमी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की ओर से पश्चिमी दिल्ली सीट से पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है. महाबल मिश्रा को राजनीति का लंबा अनुभव है.

हरियाणा में भी ताकत दिखाएगी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के साथ ही हरियाणा से भी एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. पार्टी ने फिलहाल कुरुक्षेत्र सीट से प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी के मुताबिक जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उन्हें जिताने पर पूरा फोकस रहेगा, ताकि इंडिया गठबंधन के तहत पार्टी को जो जिम्मेदारी मिली है उसे निभाया जा सके.

Related Articles

Back to top button