ब्रेकिंग
NEET Exam 2026 Leak: नीट परीक्षा के दिन खाते में आए ₹10 लाख, लातूर से पुणे तक फैला था मास्टरमाइंड कु... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
देश

हिमाचल प्रदेश: CM सुक्खू बोले- मैंने इस्तीफा नहीं दिया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। इससे पहले खबर सामने आई थी कि सीएम सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान को अपने इस्तीफे की पेशकश की. विधायकों में असंतोष देखने के बाद सुक्खू ने आज सुबह शिमला पहुंचे डीके शिवकुमार और भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के दौरान इस्तीफे की पेशकश की। हालांकि अब उनका ताजा बयान सामने आया है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

वहीं, कल राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायक आज शिमला में राज्य विधानसभा पहुंचे। कल राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों में से एक रवि ठाकुर शिमला में राज्य विधानसभा पहुंचे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस के साथ हैं या भाजपा के, तो उन्होंने कहा, “भाजपा।”

कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के हिमाचल प्रदेश के मंत्री पद से इस्तीफे पर बीजेपी के विजयी राज्यसभा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा, “मैंने उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा वह बिल्कुल सही है. मैं इससे 100% सहमत हूं. वह हैं वीरभद्र सिंह के बेटे और हिमाचल में युवाओं के प्रतीक हैं। जिस तरह से उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया – उन्हें कैसे अपमानित किया गया, उनके पिता को कैसे अपमानित किया गया – उनके पास क्या विकल्प थे? उन्होंने जो किया, नैतिक आधार पर किया और बिल्कुल सही है। “…

Related Articles

Back to top button