ब्रेकिंग
Varanasi News: गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन-शराब की पार्टी; वायरल वीडियो के बाद 5 युवक गिरफ्तार Patna Crime News: तेज प्रताप यादव के आवास से MacBook और iPhone चोरी, PA मोतीलाल राय के खिलाफ FIR दर्... Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में रूह कंपाने वाली वारदात; घर के झगड़े और उपेक्षा ने एक नाबालिग को ... Nalgonda News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना; एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड...
देश

IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा मंजूर, UP की इस सीट से चुनाव लड़ने की है तैयारी! फिल्मों में कर चुके हैं काम

IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि जौनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है. अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल सिंह भी आईएएस है. उनकी पत्नी यूपी के बांदा जिले की डीएम हैं. अभिषेक सिंह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. आईएएस की नौकरी में लंबी गैरहाजिरी के कारण उन्हें पिछले साल फरवरी 2023 में निंलबित किया गया था.

अभिषेक सिंह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं. उन्होंने अक्टूबर 2023 में आईएएस के पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद अब जाकर उनका यह इस्तीफा मंजूर किया गया है. वह सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं. उन्होंने कई वीडियो एल्बम और फिल्मों में काम किया है. अभी वह जौनपुर में स्थानीय लोगों के लिए खासा काम कर रहे हैं.

जौनपुर में कराया भव्य संगीत कार्यक्रम

अभिषेक सिंह पिछले कई महीनों से जौनपुर जिले में राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय हैं. उन्होंने जिले को लोगों के लिए मुफ्त में अयोध्या धाम की यात्रा शुरू की. इसके पहले उन्होंने पिछले साल जौनपुर में एक भव्य संगीत कार्यक्रम कराया था. इस कार्यक्रम में हनी सिंह, सुनील शेट्टी समेत कई बॉलीवुड और भोजपुरी स्टार्स शामिल हुए थे.

काफी विवादों में रहें अभिषेक सिंह

सर्विस के दौरान अभिषेक सिंह काफी विवादों में भी रहे हैं. साल 2022 में उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की तरफ से प्रेक्षक बनाकर भेजा गया था. वहां उन्होंने कार के आगे सेलिब्रिटी के अंदाज में फोटो खिंचाया था. यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसके बाद निर्वाचन आयोग ने 18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक की ड्यूटी से हटा दिया था. इसके बाद उनकी ड्यूटी यूपी में लगाई गई. यहां भी उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. उन्होंने वीआरएस ले लिया और फिल्मों और वीडियो एल्बम में काम करने लगे. इसके बाद अब उनकी रुचि राजनीति की ओर बढ़ गई.

Related Articles

Back to top button