ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
उत्तरप्रदेश

मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिली Y+ सुरक्षा… राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जोरों-शोरों से लग गई हैं. इसी बीच बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं मायावती भी लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही हैं. न सिर्फ मायावती बल्कि उनके 28 साल के भतीजे आकाश आनंद भी तैयारियों में जुटे हुए हैं. अब केंद्र सरकार ने आकाश को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है. बता दें कि दिसंबर, 2023 में ही मायावती ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर अपने भतीजे आकाश आनंद का नाम घोषित किया था. चुनाव से पहले उनके इस निर्णय ने न सिर्फ प्रदेश की राजनीति में बल्कि देश की राजनीति में भी हलचल मचा दी थी.

बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा Z+ और Y+ कैटेगरी की सुरक्षा देश के कुछ ही VIP और VVIP लोगों को दी जाती है. ये सुरक्षा उन्हीं लोगों को दी जाती है जिनकी जान को किसी तरह का खतरा होता है. बता दें कि भारत में आमतौर पर पांच तरह की वीवीआईपी सुरक्षा दी जाती हैं जिसमें Z+, Z, Y+, Y और X श्रेणी की सुरक्षा शामिल है. हालांकि, आकाश आनंद को यह सुरक्षा दिए जाने पर राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा शरू हो गई है.

Y+ सुरक्षा में कितने होते हैं गॉर्ड ?

माना जाता है कि Z सिक्योरिटी के Y+ सिक्योरिटी आती है. इस सुरक्षा घेरे में VIP की सुरक्षा के लिए 11 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं. इन 11 लोगों की टीम में 1 या 2 कमांडो होते हैं और 2 पीएसओ शामिल होता है. इसके अलावा सुरक्षा घेरे में कई पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं.

कौन है आकाश आनंद?

बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे आनंद कुमार के बेटे हैं आकाश आनंद. लंदन के नामी कॉलेज से MBA करने के बाद, साल 2017 में उन्होंने राजनीति में एंट्री ली थी. खुद मायावती ने आकाश को विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें जनता के सामने पेश किया था. जिसके बाद 2023 में उन्होंने आकाश को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने आकाश को स्टार प्रचारक की सूची में भी शामिल किया था.

Related Articles

Back to top button