ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
मध्यप्रदेश

शख्स ने दो बुजुर्ग भाइयों को उतारा मौत के घाट, साइको किलर गिरफ्तार…

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 92 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके छोटे भाई की लोहे की छड़ से हमला करके हत्या कर दी और फिर बचने के लिए एक झील के आसपास कीचड़ में छिप गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कूडन गांव में हुई। आरोपी की पहचान किशोर जगन्नाथ मंडल के रूप में हुई, जिसे घटना के चार घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया ‘आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसने गांव के एक खेत में दो भाइयों – मुकुंद विठोभा पाटिल (92) और उनके 84 वर्षीय भाई भीमराव पर लोहे की छड़ से हमला किया औऱ मौके से फरार हो गया।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों शवों को सरकारी अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए अभियान चलाया और रात करीब 11.30 बजे उसे झील की आसपास कीचड़ में छिपा हुआ पाया , जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ तारापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button