ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के 6 काले नागों ने ईमान बेच दिया, बागी विधायकों पर बरसे CM सुखविंदर सुक्खू

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को 88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए क्रॉन वोटिंग करने वाले 6 विधायकों पर तीखा हमला किया। उन्हें काला नाग बताया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू भावुक भी हो गए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुछ लोगों ने षडयंत्र करके सरकार गिराने की कोशिश की। मैं उनसे डरता नहीं हूं। जो विधायक अपना ईमान बेच दे वो अपने क्षेत्र का क्या भला करेगा। सीएम ने कहा, ‘भाजपा के नेता और जो कांग्रेस के काले नाग थे। उन्होंने अपना ईमान बेच दिया। 28 फरवरी को बजट पास होना था। एक दिन पहले स्पीकर को धमकाया गया।’

कांग्रेस के बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए सीएम सुखविंदर ने कहा, ‘जिन छह काले नागों ने गद्दारी की वो सड़क के रास्ते से नहीं आए। हरियाणा पुलिस और सीआरपीएफ उन्हें मिली।’ वे हेलीकॉप्टर से आए और बजट में विधानसभा के अंदर नहीं बैठे। बजट में गरीबों के लिए कल्यणकारी योजनाएं थीं। मैं यहां प्रदेश के लोगों के लिए हूं। मेरा काम आपके और आपके कल्याण के लिए समर्पित होगा। मैं उनकी साजिश का शिकार नहीं बनूंगा।

Related Articles

Back to top button