ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

शराब पार्टी में हुआ विवाद, बाइक से आए दो बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हुई मौत

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद दो युवक आए और गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी, यह घटना शुक्रवार शाम की है। घटना भिंड जिले के कुंहार गांव की है। मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

मेहगांव थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गबडू खान और मेहगांव का रहने वाला शातिर बदमाश नन्हे राजोरिया के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद शराब पार्टी के दौरान हुआ था। गबडू खान शुक्रवार को जब अपने गांव जा रहा था तब पीछे से बाइक सवार शातिर बदमाश नन्हे राजोरिया अपने एक अन्य साथी के साथ आया और कट्टे से फायर कर दिया।

इस घटना में गोली लगते ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button