ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
मध्यप्रदेश

रतलाम में हुआ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन, यात्रा के आखिरी दिन सुरक्षा घेरा तोड़कर अचानक अमरूद के खेत में पहुंच गए राहुल गांधी..

रतलाम। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पहुंची यहां पर राहुल गांधी के वाहन की तेज गति होने के कारण लोगों ने उनके पीछे दौड़ लगा दी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा फोरलेन पर 5 किलोमीटर चलने के दौरान वाहन के साथ कच्चे रास्ते से होते हुए अमरूद के बगीचे में जा पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी जामफल के बगीचे में 15 मिनट रुके।

राहुल गांधी अचानक जामफल के बगीचे में पहुंच गए। पुलिस ने भी खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। राहुल गांधी को जामफल के बगीचे में जाते हुए देख बड़ी संख्या में लोग भी उनके साथ नजर आए। आपको बता दें कि कांग्रेस के किसान नेता डीपी धाकड़ रतलाम जिले की सीमा से लगे अपने खेत के अमरुद लेकर राहुल गांधी के वाहन के आगे आ गए थे।

इसके बाद डीपी धाकड़ ने राहुल गांधी से खेत में चलने के लिए कहा इसके बाद वह अपने खेत में राहुल गांधी को ले गए यहां पर राहुल गांधी ने पहुंचकर अमरुद खाया। रतलाम जिले की सीमा में बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने प्रवेश किया। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button