ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
मध्यप्रदेश

विक्रमोत्‍सव में अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी की शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका आज

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री, नृत्यांगना और भाजपा सांसद हेमा मालिनी गुरुवार को उज्जैन आएंगी। वे विक्रमोत्सव अंतर्गत रात आठ बजे पालीटेक्निक कालेज मैदान पर शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगीं। आयोजन महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ की ओर से किया जाएगा। देवी दुर्गा के विभिन्न अवतारों पर केंद्रित यह नृत्य नाटिका भारतीय आख्यानों में संदर्भित देवी दुर्गा एवं शिव की अनेक कथाओं पर आधारित है।

पूर्व में भी उनके द्वारा देवी तथा महाकाव्यों- महाभारत, रामायण के पात्रों को आधार बनाकर प्रस्तुतियाँ दी जा चुकी है। यह नृत्य नाटिका भक्ति संगीत तथा भारतीय शास्त्रीय नृत्य के स्वरूप में मंचित होगी।

प्रस्तुति से पहले दोपहर 12 बजे वे इस्कान मंदिर जाएंगीं। गुरुदेव भक्तचारू स्वामी की समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगी और भगवान राधा मदन मोहन मंदिर में आरती, दर्शन करेंगीं।

Related Articles

Back to top button