ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में भाई बन गया भाई का दुश्मन, अनुकंपा नौकरी के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट…

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। आपको बता दें कि आरोपी ने इस हत्या को सड़क हादसा माना जाए इसके लिए एक प्लान भी बनाया था और अपने बड़े भाई के शव पर उसकी एक्टिवा गाड़ी पटक दी थी ताकि लोगों को लगे कि यह एक्सीडेंट है। बड़े भाई की हत्या करने के बाद मुखाग्नि भी छोटे भाई ने ही दी थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम नगर में रहने वाले अभिषेक और विनोद के पिता नगर निगम में काम करते थे और 7 साल पहले उनका निधन हो गया था। उनकी जगह पर अनुकंपा नौकरी भी अभिषेक और विनोद में से किसी एक को मिलना थी दोनों भाई नौकरी चाहते थे। इसके बाद दोनों भाई के बीच झगड़ा भी होता था।

झगड़े के बाद अभिषेक घर छोड़कर चला गया था और आधारताल इलाके में रहने लगा था। वह अपनी मां से मिलने आता रहता था। 3 मार्च को वह अपनी मां से मिलने आया था। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद अभिषेक वापस चला गया। 4 मार्च की सुबह अभिषेक का शव आधारताल इलाके की रामेश्वरम कॉलोनी में डिवाइडर के पास मिला था।

पुलिस को शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक एक्टिवा से आधारतल इलाके के लिए जाता हुआ दिखाई दिया और विनोद अपने एक साथी के साथ उसके पीछे जाते हुए पुलिस को दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस ने विनोद को पकड़ा और उससे पूछताछ की, इसके बाद विनोद ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

Related Articles

Back to top button