ब्रेकिंग
Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प...
मध्यप्रदेश

इंदौर में सफाई मित्रों के सम्मान में ई-वेस्ट और कचरे से बनाई सफाईकर्मियों की तस्वीर

इंदौर। स्वच्छता के सिरमौर इंदौर ने लगातार सातवीं बार फिर नंबर वन का खिताब जीता है। हर साल इस उपलब्धि में इंदौर के सफाई मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसी के तहत इंदौर में सफाई मित्रों के सम्मान में ई-वेस्ट और कचरे से सफाईकर्मियों की तस्वीर बनाई गई। इसका शनिवार को अनावरण हुआ।

फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) के लेडीज आर्गनाइजेशन यानी फिक्की फ्लो के इंदौर चेप्टर ने सफाई मित्रों के सम्मान में जंजीरवाला चौराहे पर भित्ति चित्र का अनावरण किया। यह चित्र ई-वेस्ट और सूखे कचरे से तैयार किए गया है। तस्वीर में तीन सफाईकर्मी दिख रहे हैं। इसका उद्घाटन महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया।

सफाईकर्मी इंदौर की रीढ़ – महापौर

इस मौके पर महापौर भार्गव ने कहा कि सफाई मित्रों ने शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके बिना इंदौर को स्वच्छ रखना संभव नहीं है। सफाई मित्र हमारे शहर के नायक हैं, जो दिन-रात काम करते हैं और शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखते हैं। वे इस शहर की रीढ़ है, जिन्होंने पूरी दुनिया में इंदौर को पहचान दिलाई है।

सफाई मित्रों के कारण इंदौर स्वच्छ और स्वस्थ

फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन ममता बाकलीवाल कहा कि आज हम अपने शहर के उन अनसुने नायकों का सम्मान कर रहे हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण के बिना हमारा इंदौर इतना स्वच्छ और सुंदर कभी नहीं हो सकता था। सफाई मित्रों की अथक मेहनत और सेवा के लिए मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।

सोच और आत्मा में भी होनी चाहिए स्वच्छता

बाकलीवाल ने कहा कि सफाई मित्रों का काम सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि हमारे समाज में स्वच्छता की एक नई संस्कृति का निर्माण करना है। यह हमें सिखाते हैं कि स्वच्छता सिर्फ हमारी गलियों और घरों तक सीमित नहीं, बल्कि यह हमारी सोच और आत्मा में भी होनी चाहिए। कार्य्रकम में एमआइसी सदस्य अश्विनी शुक्ल, फिक्की फ्लो की रेखा मेहता, मीतू कोहली, नेहा मित्तल, विभा जैन समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button