ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
मनोरंजन

ऑरी कैसे करते हैं स्टार्स की नंबरिंग, रणवीर सिंह के सामने किया खुलासा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए थे. इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वरुण धवन समेत कई नाम शामिल हैं. बॉलीवुड स्टार्स के साथ पार्टी में ओरहान अवत्रामानी उर्फ ऑरी भी शामिल हुए थे. अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इसी बीच रणवीर सिंह और ऑरी का एक फनी वीडियो सामने आया है.

ऑरी ने खुद इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रणवीर और ऑरी एक साथ दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर ‘ऑरी की साइंस’ यानी ‘साइंस ऑफ ऑरी’ पर बात कर रहे हैं. आखिर ये ऑरी की साइंस है क्या?

‘ऑरी की साइंस’ का जिक्र करते हुए रणवीर सिंह ने बताया कि अगर ऑरी आपके साथ हाथ वाला पोज करते हुए सोशल मीडिया पर आपकी तस्वीर शेयर कर देते हैं, तो आप उनकी तरफ से अप्रूव्ड हैं. इसके बाद ऑरी ने अपने स्कोरिंग सिस्टम पर बात की. उनके अनुसार जितने ऊपर वो आपको टच करते हैं आपका नंबर उतना ही अच्छा है. यानी जितना ऊपर ऑरी का टच उतना ज्यादा आपका स्कोर. इस मजेदार वीडियो में ऑरी और रणवीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे हैं.

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म

रणवीर सिंह जल्द ही ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. पिक्चर में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े स्टार्स हैं. इस लिस्ट में अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ का नाम शामिल है. ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ के बाद रणवीर के खाते में ‘डॉन 3’ और ‘शक्तिमान’ जैसी फिल्में भी हैं.

Related Articles

Back to top button