ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मध्यप्रदेश

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से तीन लोगों की मौत…कई घायल

समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा गांव के पास सोमवार को यात्रियों से भरी एक बस के पलट जाने के कारण खलासी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यात्रियों से भरी बस पलटी
खानपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने सोमवार को यहां बताया कि समस्तीपुर से यात्रियों को लेकर एक बस जिले के शिवाजीनगर जा रही थी तभी चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण यह अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में खलासी नांदेल मंडल, छात्रा प्रिया कुमारी एवं बीकू चौपाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। इस हादसे में बस सवार एक दर्जन यात्री चोटिल हुए हैं, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Related Articles

Back to top button