उत्तराखंड
उत्तराखंड की धामी सरकार के UCC बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
देहरादूनः राष्ट्रपति ने समान नागरिक संहिता उत्तराखंड-2024 अधिनियम को मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड सरकार ने इसकी पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने 7 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल पारित किया था, जिसे मंजूरी के लिए भेजा गया था।






