ब्रेकिंग
जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च... रुद्रप्रयाग बाईपास टनल के बाहर भूस्खलन! DM विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण, मुख्य टनल सुरक्षित कासगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10वीं की छात्रा का हॉस्टल में मिला शव, मची सनसनी टोक्यो पर भूकंप के महा-संकट को देखते हुए बैकअप राजधानी बनाने की तैयारी में जापान, अधिसूचना जारी श्री मुक्तसर साहिब में विदेश भेजने के नाम पर 16.50 लाख की ठगी! राइटवे इमिग्रेशन के मालिक पर FIR दर्ज टांडा में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! DSP दविंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में चलाया गया 'कासो' स... नूरमहल आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम! 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आशुतोष महाराज जी के चरणो...
मध्यप्रदेश

आज से शुरू होगा भाजपा का बूथ विजय अभियान, सीएम से लेकर पार्टी पदाधिकारी तक जाएंगे बूथ पर

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग कभी भी देश में आचार संहिता लागू करने की घोषणा कर सकता है। इन्ही सब के बीच भाजपा जोर-शोर से अपनी चुनावी तैयारी में जुट गई है। भाजपा के नेता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार अलग-अलग राज्यों के दौरे कर रहे हैं। इतना यही नहीं भाजपा कई राज्यों में अलग-अलग अभियान भी शुरू कर रही है। इसी कड़ी में आज एमपी में भी भाजपा का एक बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है।

बता दें कि, आज से मध्य प्रदेश में भाजपा का बूथ विजय अभियान शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर सभी कार्यकर्ता 10 दिनों तक बूथ पर रहेंगे। भाजपा का वह बूथ विजय अभियान 23 मार्च तक चलेगा। इस कार्य्रकम के चलते मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 10 दिनों तक हर दिन दो घंटे बूथ पर रहेंगे। प्रदेश के 64,523 बूथों पर 41 लाख पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे।

Related Articles

Back to top button