ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

लंबे बालों में एमएस धोनी, पहले से ज्यादा फिट, चेन्नई सुपर किंग्स को फिर से खिताब जिताने की जिद

IPL 2023 में तो चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनते सबने देखा. दुनिया ने फिर से एक बार एमएस धोनी का लोहा माना था. उस सीजन के खत्म होने के बाद फिर वो सवाल भी उठ खड़ा हुआ. क्या ये धोनी का आखिरी IPL था? तो जवाब अब सबके सामने हैं. जी नहीं वो धोनी का आखिरी आईपीएल नहीं था क्योंकि इस बार भी CSK को जीत दिलाने की जिद लिए वो कमर कसकर तैयार हैं. उनका अंदाज बदला है. मिजाज बदला हुआ है. धोनी आए तो हैं नए लुक में लेकिन दिला रहे हैं अपने पुराने दिनों की याद. लंबे बालों के साथ वो वैसे ही दिख रहे हैं, जैसे अपने जवानी में दिखते थे.

तो क्या अपने जवानी के दिनों की याद दिलाते दिख रहे धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खिताब को डिफेंड कर पाएंगे. क्या पहले से ज्यादा फिट दिख रहे धोनी, मैदान पर फिर से हिट साबित होंगे? इसका जवाब धोनी की कप्तानी और उनकी टीम में छिपा है. वैसे तो चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी ताकत खुद महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी कप्तानी ही है. लेकिन, उनकी टीम में कितना दम है. वो कहां और किस मामले में कम है. ये जानना भी जरूरी है.

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के बारे में जानें

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की बात करें तो टॉप ऑर्डर में इसे IPL 2024 में डेवन कॉनवे की कमी खलती दिखेगी. हालांकि, रचिन रवींद्र और डैरिल मिचेल जैसे खिलाड़ी जो इसने मेगा ऑक्शन में खरीदे हैं, उससे इसकी बल्लेबाजी की ताकत में इजाफा हुआ है. पहले से इस टीम के पास टॉप ऑर्डर में ऋतुराज गायकवाड़ हैं. आखिरी के ओवरों में स्कोर बोर्ड पर रन जोड़ने या मैच खत्म करने के लिए खुद कप्तान धोनी जैसा फीनिशर भी है.

टीम के पास अव्वल दर्जे के ऑलराउंडर्स, गेंदबाजी में जान

CSK की एक बड़ी ताकत उसके ऑलराउंडर्स हैं, जो आईपीएल की दूसरी किसी टीम के मुकाबले बेहतर दिखते हैं. CSK के पास ऑलराउंडर्स के तौर पर शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और राज्यवर्धन सिंह हंगरगेकर हैं. जहां तक चेन्नई की गेंदबाजी की बात है तो वहां भी महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना, निशांत सिंधु और मुस्तिफिजुर रहमान जैसे दमदार पेसर हैं. मुस्तिफिजुर रहमान को CSK ने IPL 2024 के ऑक्शन में खरीदकर खुद की ताकत को बढ़ाने का काम किया है.

जब पास हो धोनी जैसा कप्तान, फिर तो दिखेगी ही शान

कुल मिलाकर चेन्नई सुपर किंग्स पीली जर्सी में नजर आने वाली एक दमदार टीम है, जिसकी लगाम उस कप्तान के हाथ है, जिससे बेहतर अपने खिलाड़ियों से उसका बेस्ट निकलवाना दुनिया के दूसरे किसी भी कप्तान को नहीं आता.

IPL 2024 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम

एमएस धोनी (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शेख राशिद, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, मोइन अली, शिवम दुबे, निशांत सिंधु, अजय मंडल, राज्यवर्धन हंगरगेकर, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, मथीश पथिराना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डिरेल मिचेल,मुस्तिफिजुर रहमान, समीर रिजवी, एरवलि अविनाश

Related Articles

Back to top button