ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
दिल्ली/NCR

आसमान में काले बादल, बारिश के आसार… दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली एनसीआर में बुधवार की दोपहर अचानक मौसम में बड़ा बदलाव हुआ. सुबह जहां तेज धूप की वजह से काफी गर्मी हो गई थी, वहीं दोपहर बाद आसमान में घने और काले बादल छाने और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली तेज हवाओं की वजह से मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग से जारी अलर्ट के मुताबिक आज पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश हो सकती है.

दिल्ली एनसीआर में भी कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं. भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पैदा हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज 13 मार्च और कल 14 मार्च को कहीं हल्की तो कई जगह मध्यम वर्षा हो सकती है. पहाड़ों पर बर्फबारी होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही पूर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी.

दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान

खासतौर पर नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली में कई जगह हल्की बारिश और मध्य दिल्ली में मध्यम बारिश का अनुमान है. इस रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पैदा हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है. इससे एक तरफ जहां पहाड़ों पर हल्की/मध्यम बारिश और बर्फबारी हो रही है, वहीं दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

इसी प्रकार मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के लिए भी हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसी प्रकार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की बारिश की संभावना है. बता दें कि बीते एक महीने से दिल्ली एनसीआर का तापमान लगातार बढ़ रहा है. इस समय अधिकतम तापमान बढ़ कर 31 डिग्री तक पहुंच गया है. हालांकि उम्मीद है कि इस बारिश की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

Related Articles

Back to top button