ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
दिल्ली/NCR

सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, रेहड़ी पटरी वालों को मिलेगी स्थाई जगह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो जारी कर दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालों के लिए बड़ा ऐलान किया. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाने वालों का एक सर्वे करेगी. वहीं सर्वे के बाद रिपोर्ट के आधार पर रेहड़ी पटरी वालों को दुकान लगाने के लिए स्थाई जगह दी जाएगी. साथ ही ट्रैफिक की परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा.

केजरीवाल का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने वीडियो जारी कर कहा कि जब से एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से हम एक के बाद एक बड़े निर्णय ले रहे है. केजरीवाल ने कहा दिल्ली के सभी रेहड़ी पटरी वाले भाई बहनों के लिए एक खुशखबरी है. हम समझते है कि सड़क के किनारे रेहड़ी पटरी लगा कर काम करना कितना मुश्किल होता है. कभी उन्हें पुलिस परेशान करती है, कभी कमेटी के लोग , कभी अफसर आकर परेशान करते हैं. हम चाहते है उन्हें इन परेशानियों से छुटकारा मिले और वो भी इज्जत के साथ अपना काम कर सकें. अपनी दुकान लगा सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाने वाले बेहद गरीब परिवारों से आते है जो अपना घर चलाने के लिए छोटा मोटा काम करने के लिए मजबूर है. हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन लोगों को भी अच्छी जिंदगी दें.

दुकान लगाने की दी जाएगी जगह

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि ऐसी सभी दुकानों का हम एक सर्वे कराएंगे. जहां-जहां उनकी दुकानें हैं वहां उनका एक सर्वे होगा. सर्वे में देखा जाएगा कि किस जगह कितने दुकानदार है, कौन-कौन कहां बैठता है. किस किस तरह की दुकानें लगती हैं. केजरीवाल ने कहा सर्वे के बाद फिर हम उन के लिए उनकी दुकान लगाने का बंदोबस्त करेंगे. इस सर्वे में कुछ महीनें लगेंगे. फिर वो अपनी दुकान बिना किसी परेशानी के चला सकेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सिस्टम लागू होने के बाद फिर उन से कोई रिश्वत नहीं मांग सकेगा. फिर उन्हें न कोई पुलिस वाला, न कमेटी वाला, न अफसर परेशान करेगा. ऐसी व्यवस्था करेंगे कि आस पास के किसी भी दुकान वाले को भी परेशानी न हो. सफाई का भी ध्यान रखा जाएगा और सब लोगों को इस तरीके से बैठाया जाएगा कि किसी को ट्रैफिक की भी दिक्कत न हो.

Related Articles

Back to top button