ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
देश

सर्व मंगल मंगले…बीजेपी में शामिल हुईं मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल

90 के दशक की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल की राजनीतिक पारी की शुरूआत होचुकी है. पिछले 35 साल भक्ति के संगीत देने वाली अनुराधा बीजेपी में शामिल हुई. गायिका अनुराधा पौडवाल को बीजेपी मुख्यालय में शपथ दिलवाई गई. बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने अनुराधा को पार्टी की पर्ची, शॉल देकर उन्हें बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई. अनुराधा पौडवाल को संगीत के क्षेत्र में किये उनके श्रेष्ठ योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका हैं. उन्हें भारत सरकार की तरफ से साल 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा उन्हें 4 बार फिल्म फेयर पुरस्कार से और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका हैं.

बीजेपी ज्वाइन करना मेरा सौभाग्य

मैं उस पार्टी को ज्वाइन कर रही हूं जिनका सनातन से बहुत गहरा नाता है. मेरा परम सौभाग्य है बीजेपी ज्वाइन करना.अनुराधा ने सर्व मंगल मंगले नारायणी नमस्तुते भजन गाकर बीजेपी मंच से सुनाया. सिंगर अनुराधा पौडवाल ने कहा मुझे बहुत ही खुशी मिल रही है कि मैं आज उन लोगों को ज्वाइन कर रही हूं, उस सरकार को ज्वाइन कर रही हूं जिन का सनातन से इतना गहरा नाता है और मैं खुद पिछले 35 साल से भक्ति के गीत गा रही हूं. राम मंदिर की स्थापना में मुझे पांच मिनट गाने का मौका मिला था. जोकि मेरा एक सपना था. अनुराधा पौडवाल ने कहा मुझे लगता है मैं सही जगह पर हूं. ये मेरा परम सौभाग्य है कि आज मैं आप लोगों को ज्वाइन कर रही हूं.

2017 में पद्मश्री से सम्मानित

अनुराधा पौडवाल 1990 के दशक की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक हैं. वो अपनी सुरीली आवाज के लिए काफी लोकप्रिय हैं. जहां उन्होनें अपनी जिंदगी के कई साल फिल्मों को दिए वहीं वो पिछले 35 साल से भक्ति गीत गा रही हैं. अपनी आवाज़ की ताकत से जब उन्होंने भजन की दुनिया में कदम रखा तो उन्हें खूब पहचान मिली. उन्हें भारत सरकार की तरफ से साल 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

Related Articles

Back to top button