ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
बिहार

“2004 जैसा होने वाला है BJP का हश्र”, पटना में भाजपा पर जमकर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, CM नीतीश को लेकर कही ये बात

पटना: टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (TMC MP Shatrughan Sinha) शनिवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने  मीडिया से बातचीत की । इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हालत इस बार 2004 लोकसभा इलेक्शन वाली होने जा रही है। इंडिया शाइनिंग वाला हश्र इस बार फिर से होकर रहेगा।

“इस बार 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी का हश्र बुरा होने वाला”
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी हर बार कहती थी कि दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे, लेकिन देखिए बिहार में क्या हुआ। यहां तोते उड़ गए। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव का जिक्र किया और कहा कि यहां भी बीजेपी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की बात दोहराती थी, लेकिन मात्र दो ही विधायक जीत हासिल कर सके। वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी 200 पार का नारा देती थी, लेकिन आखिरकार ममता दीदी के सामने घुटने टेक दिए लिहाजा इस बार फिर 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी का हश्र बुरा होने वाला है।

“इस बार विपक्षी दलों की जबरदस्त तैयारी”
टीएमसी सांसद ने हुंकार भरते हुए कहा कि इस बार विपक्षी दलों की जबरदस्त तैयारी है, क्योंकि विरोधी दलों को जनता का भरपूर साथ और आशीर्वाद मिल रहा है। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की और कहा कि आज वे देश की सबसे शक्तिशाली, सबसे प्रभावशाली मुख्यमंत्री लेडी लीडर हैं। वहीं, सीएम नीतीश कुमार पर पूछे गये सवाल पर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- खामोश और वे मुस्कुराते हुए आगे निकल गए।

Related Articles

Back to top button