ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मध्यप्रदेश

हत्या या आत्महत्या? संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई ये आशंका

निवाड़ी जिले के औद्योगिक क्षेत्र के गणेश स्टोन क्रेशर में काम करने वाले एक कर्मचारी का शव फंदे पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। औद्योगिक क्षेत्र में जिजौरा गांव का रहने वाला प्रकाश पाल नाम के एक कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर मिला है। मृतक प्रकाश गणेश स्टोन क्रेशर पर बतौर ऑपरेटर का काम करता था। 17-18 मार्च की दरमियानी रात को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रकाश का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर ओरछा पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया की मृतक के हाथ पीछे से बंधे हुए थे। हालांकि शरीर पर कई चोंट के निशान मिले हैं।

वहीं हाथ पीछे से बंधे होने और फांसी लगाने के कारणों को पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। वहीं परिजनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सडीओपी ने बताया की औद्योगिक क्षेत्र में जिजौरा के रहने वाले प्रकाश पाल नाम के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर मिला है। अभी मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा होगा। बहरहाल पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है और मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button